{"_id":"69273ebb0ad47d2583002197","slug":"youth-activity-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-148787-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भारोत्तोलन में समीर और तेजस, कुश्ती में शिवम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भारोत्तोलन में समीर और तेजस, कुश्ती में शिवम अव्वल
Wed, 26 Nov 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विधायक ने किया पुरस्कृत- विभाग
पूरनपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से आयोजित दो दिनी विधायक खेल स्पर्धा प्रतियोगिता का बुधवार को दूसरे दिन पुुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में दूसरे दिन कबड्डी, भारोत्तोलन, कुश्ती आदि प्रतियोगिताएं हुईं। सब जूनियर भारोत्तोलन में समीर, जूनियर वर्ग में तेजस, कुश्ती में शिवम अव्वल रहे।
सेंट जोसेफ स्कूल के मैदान पर चल रही प्रतियोगिता में दूसरे दिन बालक वर्ग की सब जूनियर बालक कबड्डी में सानू की टीम, बालक जूनियर वर्ग में शहबाज की टीम, सीनियर बालक वर्ग की कबड्डी में अकाल एकेडमी की टीम ने बाजी मारी। सब जूनियर में सेंट जोसेफ की टीम, जूनियर बालिका वर्ग की फुटबॉल में अकाल एकेडमी की टीम, सीनियर बालिका वर्ग में सिंह क्लब, फुटबॉल सब जूनियर में बालक वर्ग में फाइटर क्लब, सीनियर बालक वर्ग की फुटबॉल में अकाल एकेडमी की टीम ने जीत हासिल की। सब जूनियर बैडमिंटन में सेंट जोसेफ, सीनियर बालिका वर्ग में फाइटर क्लब, सब जूनियर भारोत्तोलन में अभिज्ञान, जूनियर बालक वर्ग भारोत्तोलन में तेजस गुप्ता, सब जूनियर बालक वर्ग की कुश्ती में शिवम ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता के समापन पर विधायक बाबूराम पासवान ने स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी छविराम आदि थे। संचालन संजय पांडेय ने किया। निर्णायक मंडल में गुरमेज सिंह, प्रशांत शुक्ला, संजीव, शांति स्वरूप, भवानी शंकर, रेहान राजा, पिंकी सिंह, रामआसरे पासवान, गामा सिंह, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, मनीष आदि थे।