Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   youth activity in district.

Pilibhit News: केपीएस क्रिकेट एकेडमी की 118 रनों से जीत

Thu, 30 Oct 2025 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 30 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
youth activity in district.
इनी​शियम ग्लोबल मैदान पर खेला जा रहा मैच। स्रोत : आयोजक
पीलीभीत। फ्यूचर स्टार्स यू-14 प्राइज मनी क्रिकेट लीग के तीसरे लीग मैच में केपीएस क्रिकेट एकेडमी ने टनकपुर स्टेडियम को 118 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। अंश सिंह को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन

इनीशियम ग्लोबल स्कूल के 22 यार्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केपीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 40 ओवरों में छह विकेट खोकर 268 रनों का स्कोर खड़ा किया। अंश सिंह ने सर्वाधिक 120 गेंद पर 17 चौके और दो छक्कों की मदद से 125 रन बनाए। राहुल ने 37 रन की पारी खेली। इसके जवाब में टनकपुर स्टेडियम की टीम ने 22 ओवर में 130 रन बनाकर जीत हासिल की। दिव्यांशु ने सर्वाधिक 35 रनों की पारी खेली और अरनब ने 24 रन बनाए। केपीएस क्रिकेट एकेडमी की तरफ से प्रियांश मेहरा व जयेंश राठौड़ ने तीन-तीन विकेट चटकाए। अंपायरिंग सैयद नातिक अली और अरशान ने की। स्कोरिंग की जिम्मेदारी संकेत रावत और एकांश ने संभाली। इस मौके पर परमवीर सिंह पेरी, पुनित धमीजा, 22 यार्ड्स क्रिकेट एकेडमी कोच रिजवान खान, गगन प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed