{"_id":"6956b4c70f140ba7910da29b","slug":"youth-activity-in-district-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-151021-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 25 लाख से बने खेल मैदान के दिन बहुरे, हैंडओवर की तैयारी में विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 25 लाख से बने खेल मैदान के दिन बहुरे, हैंडओवर की तैयारी में विभाग
Thu, 01 Jan 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय परिसर के समीप स्थित स्पोर्ट हॉल परिसर में हो रही साफ-सफाई और अन्य कार्य संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समीप करीब 25 लाख रुपये से बनवाए गए खेल मैदान के दिन बहुरे हैं। इसका निर्माण पूरा हुए तीन साल से अधिक समय बीत चुका है। बच्चों को खेल मैदान का लाभ नहीं मिल रहा। इसके परिसर में लोग कूड़ा डाल रहे थे। हालांकि विभाग ने अब इसके हैंडओवर की तैयारी की है। मैदान की साफ-सफाई कराई जा रही है।
वर्ष 2022 में क्षेत्रीय सांसद विकास निधि से जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय के पड़ोस में खेल मैदान का निर्माण हुआ। मैदान के चारों ओर बाउंड्रीवाल भी बनवाई गई। इसके परिसर में ओपन जिम के उपकरण भी लगाए। इस खेल मैदान और ओपन जिम का लाभ अब तक बच्चों को नहीं मिल सका है। जिम्मेदारों की अनदेखी से आसपास रहने वाले लोगों ने स्पोर्ट हाल के परिसर को कूड़ाघर बना दिया। साथ ही परिसर में झाड़-झंखाड़ भी उग आई। अब इस खेल मैदान के दिन बहुरे हैं। विभाग अब इसके हस्तांतरण की तैयारी में जुटा है। बृहस्पतिवार को मैदान की साफ-सफाई कराई जा रही थी। साथ ही हाल की सीढ़ियों के पास टाइल्स का काम भी कराया जा रहा था। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले पीडी ने भी इसका निरीक्षण किया था। बीएसए रोशनी सिंह ने बताया कि खेल मैदान के हस्तांतरण की तैयारी है। एक-दो दिन में इसे हस्तांतरण कर लिया जाएगा।