{"_id":"68d97b999b124ffdde07ad71","slug":"youth-activity-in-district-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-144952-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वेटरेंस क्रिक्रेट के चयन ट्रायल में 32 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वेटरेंस क्रिक्रेट के चयन ट्रायल में 32 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
Sun, 28 Sep 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
वेटरेंस क्रिकेट के चयन ट्रायल में शॉट खेलता खिलाड़ी स्रोत : आयोजक
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में वेटरेंस क्रिकेट संघ की ओर से रविवार को हुए 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के विशेष चयन ट्रायल सत्र में 32 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें आठ ऑलराउंडर, तीन विकेटकीपर, 11 बल्लेबाज और 10 गेंदबाज शामिल रहे।
पूर्व अंतरजनपदीय खिलाड़ी संजय सहगल, अनिल महेंद्रु और मोहित अग्रवाल ने ट्रायल प्रक्रिया का संचालन किया। खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, मानसिक सजगता और टीम भावना का परीक्षण किया। वेटरेंस क्रिकेट संघ के जिला उपाध्यक्ष हरपाल यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चयन ट्रायल में पुलिस, रेलवे, कचहरी से पेशकर अधिवक्ता वर्ग, फार्मा क्षेत्र के प्रतिनिधि और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। वेटरेंस क्रिकेट संघ के सचिव जगदीश सक्सेना ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का परिणाम 30 सितंबर तक उनके व्यक्तिगत मोबाइल नंबरों एवं समाचार पत्रों के माध्यम से साझा किया जाएगा। चयनित 16 सदस्यीय टीम का प्रशिक्षण तीन और चार अक्तूबार को कराया जाएगा। वेटरेंस क्रिकेट संघ के लीग मैचों की श्रृंखला का पहला मैच शाहजहांपुर में आयोजित होगा। इसमें पीलीभीत की टीम शाहजहांपुर के खिलाफ पांच अक्तूबर को मुकाबला करेगी।