फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Young man married second without divorcing first wife

Pilibhit News: पहली पत्नी को तलाक दिए बिना युवक ने दूसरी शादी की

Mon, 29 May 2023 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Young man married second without divorcing first wife
दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया पत्नी को, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के गांव रामनगर में एक युवक ने अपनी पहली पत्नी को शादी में कम दहेज मिलने पर छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव रामनगर निवासी बाबूराम ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री चिंता देवी का विवाह दो वर्ष पूर्व गांव नौआनगला निवासी प्रमोद के साथ किया था। कन्या पक्ष ने शादी में अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। वर पक्ष उतने दहेज से संतुष्ट नहीं हुआ। उसके बाद ससुराल वाले चिंता देवी का दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन

काफी समय पहले प्रमोद ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस बीच दोनों पक्षों में समझौते के काफी प्रयास हुए, लेकिन सारे प्रयास विफल रहे। आरोप है कि इस बीच प्रमोद ने थाना बरखेड़ा के गांव कुरैया की एक युवती से से दूसरी शादी कर ली। मामला जानकारी में आने पर चिंता देवी ने रविवार को कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल जवाहरलाल वर्मा ने बताया कि चिंता देवी की तहरीर पर प्रमोद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न करने और बिना तलाक दिए दूसरा विवाह करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed