फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   young man committed suicide by hanging himself in pilibhit

Pilibhit News: रात में भाई-बहन के साथ कमरे में सोया था युवक, सुबह फंदे से लटका मिला शव

Mon, 13 Feb 2023 05:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Feb 2023 05:20 PM IST
सार

मृतक के पिता ने बताया कि बेटा विवाहिता था। उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। हालांकि उसने आत्महत्या क्यों की, यह स्पष्ट नहीं बता सके। 

विज्ञापन
young man committed suicide by hanging himself in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में भाई बहन के साथ खाना खाकर सोने गए बड़े भाई का शव सोमवार सुबह कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सुबह आंख खुलने पर जब छोटे भाई की नजर पड़ी तो घर में चीत्कार मच गई। परिजन की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


शहर के शारदा कॉलोनी निवासी मोहन स्वरूप ने बताया कि उसका बड़ा पुत्र विष्णु शर्मा (25) घर पर ही रहता था। रविवार रात खाना खाने के बाद विष्णु अपने छोटे भाई अमन और बहन डिंपल के साथ सोने के लिए कमरे में चला गया। पति और पत्नी घर के बरामदे में ही लेट गए। 

विज्ञापन

छोटे भाई ने लटका देखा शव 

मोहन स्वरूप ने बताया कि कुछ देर टीवी देखने के बाद तीनों बच्चे सो गए। सोमवार सुबह पत्नी चित्रा की आंख खुली तो उन्होंने आवाज देकर बच्चों को उठाने को बोला। मां की आवाज सुनकर छोटे पुत्र अमन की आंख खुली। देखा कि कैमरे में दुपट्टे से लगे फंदे में भाई विष्णु लटका था। जिसे देख अमन ने माता पिता को आवाज देकर बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद माता-पिता कमरे में पहुंचे और फंदे पर लटके पुत्र विष्णु को नीचे उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता ने जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

पिता मोहन स्वरूप ने बताया कि मृतक पुत्र विवाहित था। कई साल पूर्व पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। हालांकि आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed