{"_id":"669585131656e540620a6bf4","slug":"xen-office-surrounded-in-protest-against-power-cut-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-119475-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बिजली कटौती के विरोध में घेरा एक्सईएन कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बिजली कटौती के विरोध में घेरा एक्सईएन कार्यालय
Tue, 16 Jul 2024 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 16 Jul 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर कोतवाली में धरना देकर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।संवाद
पूरनपुर। आपराधिक घटनाएं न रुकने, फरियादियों की समस्या का समाधान न करने, खराब बिजली आपूर्ति, छुट्टा पशुओं से निजात न मिलने सहित अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू से जुड़े किसानों ने सोमवार को पंचायत की। पंचायत के बाद बिजली निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय और कोतवाली में प्रदर्शन किया गया।
पंचायत में किसानों ने कहा कि एक महीने से उपभोक्ता बिजली आपूर्ति का संकट झेल रहे हैं। अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कोतवाली पहुंचने वाले फरियादियों को टरकाया जा रहा है। छुट्टा पशुओं से किसान परेशान है। जंगली जानवर जंगलों से निकलकर किसानों पर हमला कर रहे हैं। धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार वीरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपने के साथ किसानों ने उन्हें समस्याएं बताईं।
एक लेखपाल पर किसानों से सुविधा शुल्क वसूली का आरोप लगाया। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर में पुलिस के खिलाफ धरना देकर करीब पौन घंटे तक प्रदर्शन किया। बाद में कोतवाल से वार्ता कर समस्याओं की जानकारी देकर उनका समाधान कराने के लिए कहा। खराब बिजली आपूर्ति पर अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन
दो कर्मचारियों पर लापरवाही और नशे में ड्यूटी करने का आरोप लगाकर हटाने की मांग की। अधिशासी अभियंता के कार्रवाई के आश्वासन पर भाकियू कार्यकर्ता शांत हुए। भाकियू जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि समस्याओं को लेकर 22 जुलाई को जिला मुख्यालय पर विशाल पंचायत होगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो, मंडल उपाध्यक्ष लालू मिश्रा, जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।