{"_id":"5894916b4f1c1b313de84748","slug":"write-read-only-by-38-71-per-cent-polling","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़े लिखों ने किया मात्र 38.71 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़े लिखों ने किया मात्र 38.71 प्रतिशत मतदान
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 03 Feb 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
पढ़े लिखों ने किया मात्र 38.71 प्रतिशत मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान का कितना असर हो रहा है यह स्नातक विधायक के चुनाव में सामने आया है। जिले में भारी सुरक्षा के बीच 19 बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुए मतदान में पढ़े लिखे मतदाताओं का मतदान प्रतिशत मात्र 38.71 रहा है। बरेली मुरादाबाद मंडल से स्नातक विधायक के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान कराया गया। जिले में 17255 स्नातक मतदाताओं के लिए सात मतदान केंद्रों पर 19 बूथ बनाए गए थे। सुबह आठ बजेे से शाम चार बजे तक हुए मतदान में प्रति दो घंटे बाद की रिपोर्ट आयोग को भेजी गई। इसमें प्रथम दो घंटे में मात्र 509 मत पड़े जो 2.25 प्रतिशत थे। अगले दो घंटों 10 से 12 बजे तक मतदान करने वालों की संख्या बढ़कर 2017 पहुंची जो 17.68 प्रतिशत थी। 12 से दो बजे के चक्र में 4422 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जो 25.27 थे। चार बजे समाप्त हुए मतदान में 6680 मतदाताओं ने वोट डाले। इस तरह बूथों पर पहुंचने वाले मतदाताओं का प्रतिशत कुल 38.71 रहा। सुरक्षा के लिहाज से सभी केंद्रों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। डीएम मासूम अली सरवर व एसपी सभाराज ने बूथों का निरीक्षण कर मतदान का जायजा लिया।
मतदान के नाम पर रही छुट्टी फिर भी नहीं डाला वोट
एमएलसी चुनाव के लिए राज्यपाल की अधिसूचना के बाद मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने ऐसे सभी राज्यकर्मियों का अवकाश घोषित कर दिया था जो स्नातक मतदाता हैं। इसके चलते बेसिक के स्कूलों सहित तमाम कार्यालयों में छुट्टी रही लेकिन जिले में हुए मतदान प्रतिशत से यह स्पष्ट है कि पढ़े लिखे लोग मतदान के अवकाश के बहाने घर बैठे रहे। बूथ तक जाने की जहमत नहीं उठाई।