{"_id":"594d4b844f1c1b87388b468e","slug":"workers-develop-two-villages-of-the-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा के दो गांवों को विकसित करें कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा के दो गांवों को विकसित करें कार्यकर्ता
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक विधानसभा में दो गांव गोद लेकर उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत विकसित करें। एक टाउन एरिया को भी विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। लखनऊ में प्रदेश भर के भाजपा जिलाध्यक्षों की बैठक में मुख्यमंत्री ने जिलाध्यक्षों को सरकार बनने के बाद पहली बार पार्टी की रीति नीति का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पहली से 10 जुलाई तक होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम में अपनी भागीदारी करें। 15 जुलाई तक खूब पढ़ो खूब बढ़ो कार्यक्रमों मे सहभागिता करें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह एक से सात जुलाई तक जिलों का औचक निरीक्षण भी करेंगे। प्रदेश के कार्यकर्ता इसके लिए तैयार रहें। प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि मंडल इकाइयों को सक्रिय किया जाए। मंडल प्रभारी प्रत्येक माह मंडल की बैठकें कराएं। इन बैठकों में क्षेत्रीय और प्रदेश पदाधिकारी भी रहेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष में 25 से 30 जून तक जनकल्याण सम्मेलन होंगे। जुलाई माह में जिला संगोष्ठी, रक्त परीक्षण, रक्तदान कार्यक्रम होंगे। पार्टी के सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ भी जन्म शताब्दी में सक्रिय रहेंगे। बैठक से लौटकर जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने बताया कि सभी कार्यक्रमों को पूरा करने के लिए योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन