{"_id":"2da879147f86ee590ff613b542223176","slug":"work-shops-seven-teens-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों पर काम करते सात किशोर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों पर काम करते सात किशोर बरामद
Bisalpur
Updated Tue, 14 Jul 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव तस्करी सेल की टीम ने मंगलवार को नगर के कई प्रतिष्ठानों, दुकानों और होटलों पर छापे मारे। छापेमारी के दौरान सात किशोर बरामद हुए। कोतवाली में अभिभावकों को बुलाकर चेतावनी देने के बाद टीम ने किशोरों को उनके घर वालों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
मानव तस्करी सेल के साथ बाल संरक्षण अधिकारी मीनाक्षी पाठक ने मंगलवार को कई प्रतिष्ठानों, दुकानों और होटलों में छापे मारे। इस दौरान टीम ने 14 वर्ष से कम आयु के सात किशोरों को पकड़ लिया। टीम बरामद किशोरों को लेकर कोतवाली पहुंची और किशोरों के अभिभावकों को बुलाया और दोबारा काम करवाने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर किशोरों को उनके सुपुर्द कर दिया। टीम में सूर्य प्रकाश कटिहा, शिवदयाल, दुर्वेश मिश्रा, अमरीश कुमार, श्वेता और अब्दुल मजीद बेग शामिल थे।
विज्ञापन