{"_id":"64a9ae74f0d57c72ca04a264","slug":"women-workers-now-demonstrated-outside-the-co-office-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-783-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिला श्रमिकों ने अब सीओ कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिला श्रमिकों ने अब सीओ कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
Sun, 09 Jul 2023 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर में सीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं।
पूरनपुर। चंदिया हजारा की श्रमिक महिलाओं ने शनिवार को फिर पुलिस उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन किया। महिलाएं सीओ कार्यालय के बाहर एकत्र हुईं। इसके बाद चंदिया हजारा पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। महिलाओं ने सीओ को ज्ञापन सौंपकर दरोगा को हटाने की मांग की।
शुक्रवार को महिलाओं नेे वाहन का चालान करने पर दरोगा का घेराव कर उसे खूब खरी-खोटी सुनाई थी। बाद में पुलिस चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया था। मामले को तूल पकड़ता देख दरोगा ने चालान निरस्त कराने की बात लिखकर दे दी थी। शनिवार को महिलाओं ने दरोगा के उत्पीड़न के विरोध में सीओ कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सीओ को ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि चंदिया हजारा पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा वाहन चालान के नाम पर अवैध वसूली करता है। धान की रोपाई के लिए किराये के वाहन से आवागमन करने पर प्रति मजदूर 20 रुपये की वसूली की जाती है। शुक्रवार को रुपये न देने पर दरोगा ने वाहन का चालान कर दिया। ज्ञापन में और भी तमाम आरोप लगाते हुए जांच कराने और दरोगा को पुलिस चौकी से हटाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी महिलाओं का का नेतृत्व चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुुंडू ने किया। इस दौरान रेखा असिमा, विमला, संध्या, काकुती, ललिता, सविता, प्रकाश, बसंती, ठाकुरदासी आदि मौजूद रहीं। सीओ आलोक सिंह ने वाहन स्वामी को लोडर से सवारियां न ढोने की चेतावनी दी। साथ ही प्रदर्शनकारी महिलाओं को जांच कराकर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।