फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women will join self employment by learning sewing

Pilibhit News: सिलाई सीखकर स्वराेजगार से जुड़ेंगी महिलाएं

Tue, 27 Jun 2023 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 27 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Women will join self employment by learning sewing
पीलीभीत। रोटरी क्लब मातृशक्ति की ओर से महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देने के लिए पुष्प इंस्टीट्यूट में महिला कौशल विकास केंद्र स्थापित किया गया है। इसमें 25 सिलाई मशीनें मुहैया कराई गईं हैं। इसके माध्यम से महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई में पारंगत कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस बाबत क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का यह बेहतर उपाय है।
विज्ञापन

कौशल विकास केंद्र का लोकार्पण रोटरी मंडल अध्यक्ष पवन अग्रवाल व मुख्य सचिव राज मेहरोत्रा ने किया। बताया, केंद्र की स्थापना में नैनी पेपर मिल काशीपुर और सिंगर इंडिया सोनीपत का विशेष योगदान रहा है। मातृशक्ति अध्यक्ष दीपाली पुरी ने बताया कि यह कौशल विकास केंद्र महिलाओं को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा। पवन अग्रवाल ने बताया कि प्रवेश लेने वाली युवतियों व महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई का प्रशिक्षण तो दिया ही जाएगा, सिलाई मशीन के कल-पुर्जों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। सर्टिफिकेट कोर्स की अवधि तीन और डिप्लोमा कोर्स की अवधि छह माह होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर डा गीतिका शुक्ला, डा मोहिनी गुप्ता, राजेंद्र कुमार, हरमेश संधू, रचना भटनागर, मातृशक्ति की मोनिका बंसल, परविंदर गुलाटी, पूनम चंद्रा, सुमन गुप्ता, पूजा कोहली, रचना आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed