{"_id":"67dc6400914b710bbd038cda","slug":"women-stole-rs-1-lakh-from-the-bag-of-a-bc-operator-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-132686-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीसी संचालक के बैग से महिलाओं ने एक लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीसी संचालक के बैग से महिलाओं ने एक लाख रुपये उड़ाए
Fri, 21 Mar 2025 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
काटा गया बैग दिखाता बीसी संचालक।संवाद
पूरनपुर। बैंक शाखा में खाते से रुपये निकालने के बाद अन्य काम निपटा रहे सेहरामऊ उत्तरी थाने के गांव पिपरा मुजप्ता निवासी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक का बैग काटकर दो महिलाओं ने एक लाख रुपये की नकदी उड़ा दी। बैंक शाखा से बाहर निकलने पर बीसी संचालक को बैग कटा होने की जानकारी हुई। घटना सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड हुई है।
घटना कोतवाली मार्ग स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा की है। पीड़ित राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि वह बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक है। गांव में ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करता है। बृहस्पतिवार को बैंक शाखा में खाते से रुपये निकलने आया था। खाते से 1.40 लाख रुपये निकालकर बैग में रखे और अन्य काम निपटाने लगे।
इस दौरान शाखा में मौजूद दो महिलाओं ने उसके बैग को दुपट्टा से ढक कर काट दिया और एक लाख रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर उसने शाखा प्रबंधक को बताया। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।
विज्ञापन
मामले में शाखा प्रबंधक सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद महिलाओं के बैंक शाखा के बाहर निकलकर दक्षिण की अेार जाने की तस्वीरें कैमरों मेंं आई हैं। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी।