फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women's concern increased due to two incidents of gang rape within 24 hours

24 घंटे के अंदर सामूहिक दुष्कर्म की दो घटनाओं से महिलाओं की चिंता बढ़ी

Mon, 15 Nov 2021 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Women's concern increased due to two incidents of gang rape within 24 hours
पीलीभीत। जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर महिला अपराध की दो बड़ी वारदातें हुईं। यह स्थिति तब है जब शासन-प्रशासन और सामाजिक संगठनों की ओर से महिला सुरक्षा और नारी सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। फिर ऐसी क्या वजह है कि वारदातें थम नहीं रहीं हैं।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डेढ़ बजे आटो सवार महिला के साथ आटो चालक और हेल्पर ने दुष्कर्म किया। जबकि शनिवार सुबह सात बजे इंटरमीडिएट की छात्रा को अज्ञात लोगों ने दबोच लिया। छात्रा की लाश शनिवार को रात 11 बजे मिली। महिलाएं इन वारदातों से अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता में हैं। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही हैं। महिलाओं ने कहा कि अगर सुरक्षा का माहौल है और अपराधी डर रहे हैं तो वारदातें तो नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसी वारदातें होंगी तो महिलाएं घर से अकेले नहीं निकलेंगी।
विज्ञापन

महिलाएं बोलीं
महिला पर अपराध पर अंकुश तभी लगेगा, जब हर मां अपने बेटे को घर से ही लड़कियों की इज्जत करने की सीख देना शुरू कर दें। लड़कियों की आजादी को रोकने से समाधान नहीं निकलेगा। हालात और खराब हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीता सक्सेना
संस्कारहीन दूषित मानसिकता के लोगों से महिलाएं हर जगह पीड़ित होती हैं। महिलाएं तभी सुरक्षित रहेंगी, जब बचपन से ही संस्कारों पर बल दिया जाए।
- मंजू जैन
वारदातें बता रहीं हैं कि महिलाएं कितनी असुरक्षित हैं। ऐसे में अपराधियों को गिरफ्तार किया और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
- गुंजन तिवारी
हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ी हैं। सुरक्षा भी मिली है लेकिन अभी कई जगह वारदातें हो रहीं हैं। इन वारदातों को रोकने का एक ही तरीका है तत्काल कार्रवाई। इसमें देरी न हो।

- डा. ज्योति मिश्र
पुरुष वर्चस्व के इस समाज में महिला को घर से निकलते वक्त कई बार सोचना पड़ता है कि अकेले निकलें या नहीं। जाहिर है कि अभी असुरक्षा है। इन वारदातों डर पैदा किया है।
- वीना गैरोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed