फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women from two groups clash over a chair at a feast.

Pilibhit News: दावत में कुर्सी को लेकर दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट

Wed, 07 Oct 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 07 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Women from two groups clash over a chair at a feast.
पुलिस ने एक पक्ष की ओर से दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। दावत के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद पर दो पक्षोंं की महिलाओं मेंं गाली-गलौज, मारपीट हुई। मारपीट पर दावत खाने वालों में खलबली मच गई। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने सूफीनगर सिमरिया के रियासत की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।


घटना पांच अक्तूबर को सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर के ग्राम पंचायत प्रशासक के घर हुई। वहां दावत खाने के दौरान दो पक्षों की महिलाओं में कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। विवाद पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने रियासत की ओर से राजीवनगर सिमरिया की आयशा की पत्नी गुलचमन और पांच अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरे पक्ष की आयशा ने सीओ से शिकायत कर कुर्सी पर बैठने के विवाद पर दूसरे पक्ष के रियासत की पत्नी, पुत्री पर गाली-गलौज कर उसकी और उसकी पुत्री की पिटाई करने, बाद में घर में घुसकर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया। मारपीट की एक अन्य घटना में हजारा थाना के गांव टाटरगंज के मोहन सिंह को गाली-गलौज के विरोध पर पिटाई कर घायल कर दिया गया। हजारा पुलिस ने मोहन सिंह की ओर से गांव के सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मोहन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि सुखेदव सिंह दरवाजे पर उसके पुत्र को गालियां दे रहा था। विरोध पर उसकी पिटाई की गई। सीओ विधि भूषण मौर्य ने कहा कि दूसरे पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed