फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Allegation of negligence during childbirth; case registered against three people, including a doctor.

Pilibhit News: प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप, डॉक्टर समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 08 Oct 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 08 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Allegation of negligence during childbirth; case registered against three people, including a doctor.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमरिया। कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने निजी अस्पताल में पत्नी के प्रसव के दौरान चिकित्सक और स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने निजी अस्पताल के डॉक्टर समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बा निवासी लक्ष्मन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर पहली अगस्त को उसे सीएचसी ले जाया गया। आरोप है कि सीएचसी में मौजूद नर्स ने सामान्य प्रसव कराने से मना कर दिया। उसके बाद कस्बे में निजी अस्पताल भोला हेल्थ केयर लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टर लाखन ने सामान्य प्रसव कराने की बात कहकर 20 हजार रुपये तय किए। इसके बाद पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप लगाया कि सामान्य प्रसव कराने के दौरान डॉक्टर लाखन उनकी पत्नी और स्टाफ ने लापरवाही बरती, जिससे पत्नी की हालत बिगड़ गई। अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। अस्पताल में उचित उपचार और सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने पर वह पत्नी को पीलीभीत के एक निजी अस्पताल ले गया। वहां ऑपरेशन कर उपचार किया गया। पांच यूनिट रक्त चढ़ाने के बाद उसकी पत्नी को होश आया। आरोप है कि प्रसव के दौरान हुई लापरवाही के कारण पत्नी की हालत गंभीर हुई और भविष्य में मां बनने में परेशानी हो सकती है। रिपोर्ट में भोले हेल्थ केयर सेंटर अमरिया के डॉक्टर लखन सिंह, उनकी पत्नी और स्टाफ रजनी राठौर को नामजद किया गया। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि विवेचना में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वर्जन- अस्पताल
भोला हेल्थ केयर सेंटर अमरिया के डाक्टर लाखन सिंह ने बताया कि हमारे यहां अभी तक किसी तरह की घटना नहीं हुई है। अगर कोई मरीज़ गंभीर होता है तो उसको हायर सेंटर के लिए रेफर किया जाता है। यहां गंभीर मरीज के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed