फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   women death

बंटवारे के विवाद में महिला ने आग लगाकर दी जान

Fri, 05 Jul 2019 08:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
women death
न्यूरिया (पीलीभीत)। बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में एक महिला ने मिट्टी का तेल छिड़कर आत्मदाह कर लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलने पर पहुंचे मृतका के पिता ने जेठ, जेठानी और देवर की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सदर ने मौका मुआयना कर परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव पंडरी निवासी इंद्रपाल माता-पिता की मौत के बाद से अपने दोनों भाइयों से अलग रहते हैं। उनका भाइयों से जमीन का बंटवारा भी हो चुका है, जबकि मकान एक ही है। तीनों भाई इस मकान में अलग-अलग हिस्से में रहते हैं। मकान का बंटवारा अभी नहीं हो सका है। इंद्रपाल का आरोप है कि उनके भाइयों ने मकान में अधिक जगह कब्जा कर रखी है। इसलिए वह बंटवारे की मांग कर रहे थे। इसे लेकर बृहस्पतिवार शाम उनका भाइयों से झगड़ा हो गया था। आए दिन के इस झगड़े से इंद्रपाल की पत्नी 32 वर्षीय नीलम आहत रहती थी। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे नीलम ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आग बुझाई, लेकिन तब तक नीलम की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में सीओ सदर योगेंद्र कुमार, न्यूरिया इंस्पेक्टर बिरजाराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। विवाहिता के मायके वाले भी आ गए। पुलिस ने पति और मायके वालों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। मायके वालों ने देवर, जेठ और जेठानी की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने ग्रामीणों से भी बातचीत की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। नीलम के पिता शहादतगंज निवासी लाखन ने देवर रामपाल, जेठ रामप्रसाद और जेठानी रानी के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत से पहले हो गई घटना
बताते हैं कि मकान को लेकर चल रहे विवाद में कई बार भाइयों में झगड़े हुए। हालांकि कभी शिकायत थाना चौकी स्तर पर नहीं पहुंची। गांव में ही इसको लेकर बातचीत चली और मामला टलता चला गया। शुक्रवार को भी बंटवारे को लेकर गांव में पंचायत रखी गई थी। ये पंचायत शुरू हो पाती, इससे पहले ही महिला की जलकर मौत हो गई।

बंटवारे के विवाद को लेकर एक महिला के खुदकुशी करने की सूचना मिली है। जिस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई के निर्देश इंस्पेक्टर न्यूरिया को दे दिए गए हैं। निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - मनोज कुमार सोनकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed