फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women approached the Minister of State with a complaint regarding the awarding of the ration transportation contract to a private entity.

Pilibhit News: राशन ढुलाई का काम निजी संस्था को दिए जाने की शिकायत लेकर महिलाएं पहुंचीं राज्यमंत्री के द्वार

Thu, 27 Aug 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Women approached the Minister of State with a complaint regarding the awarding of the ration transportation contract to a private entity.
राज्यमंत्री को ​शिकायती पत्र देतीं महिलाएं। स्रोत- स्वयं
पीलीभीत। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। राशन ढुलाई का काम निजी संस्था को दिए जाने से नाराज समूह की महिलाएं बुधवार को राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के आवास पर पहुंचीं। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर राशन ढुलाई का काम पूर्व की तरह स्वयं सहायता समूहों को दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के गोदाम से राशन उठाकर आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाने का काम वर्ष 2020-21 से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं कर रही थीं। इससे उन्हें रोजगार के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता का अवसर मिल रहा था। आरोप है कि अब यह काम किसी अन्य निजी संस्था को सौंप दिया गया है। इससे समूह से जुड़ी महिलाओं की आमदनी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

उनकी समस्या सुनने के बाद राज्यमंत्री ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजने के साथ ही फोन पर अधिकारियों से वार्ता की और मामले की जानकारी ली। उन्होंने पूर्व व्यवस्था के अनुसार, समूह की महिलाओं को राशन ढुलाई का काम दिए जाने के संबंध में कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन के अवसर पर समूह की सदस्य राखी ने राज्यमंत्री को राखी बांधी। इस दौरान अनीता, हीराकली, गीता देवी, रुबीना, कलावती, फरीन, अंजुम, बनी, नेहा, नसरीन और सलीम बानो समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed