{"_id":"66aa2c437959036ba906bf71","slug":"woman-was-abused-and-her-father-in-law-was-beaten-with-sticks-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-120286-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिला से गाली-गलौज, ससुर पर बरसाए डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिला से गाली-गलौज, ससुर पर बरसाए डंडे
विज्ञापन
कलीनगर। माधोटांडा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने गांव के कुछ लोगों पर रास्ते में गालीगलौज कर अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि इस दौरान शोर होने पर मौके पर पहुंचे ससुर को भी डंडों से पीटा गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 19 जुलाई की रात को वह गांव में स्थित दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। आरोप है कि इस दौरान रामसेवक ने गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपी ने अपने पुत्र को बुला लिया। पीछे से आरोपी पक्ष के अन्य लोग भी डंडे लेकर वहां पहुंच गए।
आरोप है कि शोर शराबे पर मौके पर पहुंचे महिला के ससुर को रामसेवक ने डंडों से पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायल को माधोटांडा क्षेत्र के बाद पूरनपुर सीएचसी रेफर किया गया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।