{"_id":"64b42f54240c13a181095316","slug":"woman-tried-to-rape-on-the-pretext-of-giving-lift-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-1228-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लिफ्ट देने के बहाने महिला से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लिफ्ट देने के बहाने महिला से दुष्कर्म की कोशिश
Sun, 16 Jul 2023 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
कलीनगर। घर से दवा लेने निकली महिला को गांव के एक युवक ने बाइक पर बैठा लिया। दवा दिलवाने के बाद सुनसान जगह पर ले जाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद दुष्कर्म की कोशिश की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 जुलाई को दवा लेने के लिए घर से निकली थी। पास के गांव जमुनिया स्थित बस स्टैंड पर पहुंचते ही गांव का ही सत्यपाल यादव बाइक से वहां पहुंच गया। बातचीत करने के बाद महिला युवक की बाइक पर बैठकर माधोटांडा के बंगाली की दुकान पर दवाई लेने के लिए आई।
आरोप है कि दवा लेने के बाद युवक ने महिला को बाइक पर बैठाकर पूरनपुर के रास्ते की तरफ ले गया। कुछ दूरी पर जाकर फिर माधोटांडा पीलीभीत मार्ग की तरफ लौट आया। आरोप है कि रास्ते में सुनसान जगह पर बाइक रोककर युवक ने महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर मिलाया। नशा होने पर पहले छेड़खानी की फिर कपड़े फाड़कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। एसओ अचल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सत्यपाल यादव के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश और छेड़खानी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।