फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cunning thieves slit a bag and made off with 25,000.

Pilibhit News: थैला काटकर 25 हजार रुपये निकाल ले गए शातिर

Wed, 07 Oct 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 07 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Cunning thieves slit a bag and made off with 25,000.
बैंक में पासबुक एंट्री कराने के दौरान हुई घटना, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शहर के लोहा बाजार स्थित बैंक में पासबुक एंट्री कराने पहुंचे युवक का अज्ञात व्यक्ति ने थैला काट दिया और उसमें रखे 25 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

शहर की शिवनगर कॉलोनी निवासी जोगराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन अक्तूबर को वह करीब 11 बजे लोहा बाजार स्थित केनरा बैंक से रुपये निकालने के बाद पासबुक में एंट्री करा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका थैला काट दिया। थैले में रखे 25 हजार रुपये गायब मिले। रुपये निकलने की जानकारी होने पर उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की टीम सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed