फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Notice to three secretaries for negligence in construction of Panchayat Bhawan

Pilibhit News: पंचायत भवन निर्माण में लापरवाही पर तीन सचिवों को नोटिस

Wed, 07 Oct 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 07 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Notice to three secretaries for negligence in construction of Panchayat Bhawan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। पंचायत भवन निर्माण में लापरवाही मिलने पर डीपीआरओ ने तीन पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया गया। साथ ही तीन दिनों में अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए है।

ग्राम पंचायतों में ही ग्रामीणों को सभी सुविधाएं मिल सके। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सचिवालय का निर्माण कराया जा रहा है। ऐसे में कुछ ग्राम पंचायत में इनका निर्माण होना है। इसके लिए शासन स्तर से करीब एक माह पूर्व इसके निर्माण कार्य के लिए किस्त जारी की गई। इसके बाद भी शहपुरा, जहानाबाद देहात और कुरैया खुर्द में पंचायत सचिवों की ओर से इनका निर्माण कार्य शुरु नहीं कराया गया। डीपीआरओ ने जब इस मामले की जांच की, तो मामला सही पाया गया। ऐसे में तीनों पंचायत सचिव के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि लापरवाही मिलने पर तीनों सचिवों का नोटिस जारी किया गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद संबंधित पंचायत सचिवों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed