{"_id":"67a7a860241f949d81037aa4","slug":"woman-traveling-with-son-dies-in-road-accident-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-130431-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुत्र के साथ जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुत्र के साथ जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत
Sun, 09 Feb 2025 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। पुत्र के साथ बाइक से भाई के घर जा रही महिला ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गई। सीएचसी लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कस्बा कलीनगर निवासी अभिषेक ने बताया कि वह मां चंद्रा देवी (55 वर्ष) को बाइक से लेकर उत्तराखंड के खटीमा में मामा के घर जा रहा था। मैनाकोट के समीप ब्रेकर पर बाइक चढ़ते ही अनियंत्रित होकर मां बाइक से गिर गई। हादसे में वह गंभीर घायल हो गई। चंद्रा देवी को सीएचसी लाया गया। चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनके परिजन पोस्टमाॅर्टम से इन्कार कर शव को घर ले गए। अभिषेक ने बताया कि उसकी मां चिकित्सक थी। उनका कलीनगर में ही अस्पताल है।
दूसरे हादसे में असम हाईवे पर एक बरातघर के समीप घायल पड़े कलीनगर के गांव बसंतपुर नौनेर निवासी मनदीप सिंह (25) को माधोटांडा निवासी जसवंत सिंह सीएचसी लाए। इस दौरान पहुंचे मनदीप के परिजन उसे बगैर इलाज के ही कहीं ले गए।
विज्ञापन
जसवंत सिंह ने बताया कि मनदीप सिंह उनको असम हाईवे किनारे घायल मिला था। संवाद