फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman sexually assaulted on pretext of marriage, three others accused of rape

Pilibhit News: शादी का झांसा देकर युवती का यौन उत्पीड़न, तीन अन्य पर दुष्कर्म का आरोप

Fri, 22 May 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Woman sexually assaulted on pretext of marriage, three others accused of rape
गजरौला। शादी का झांसा देकर युवती ने आरोपी युवक पर यौन उत्पीड़न और आरोपी के अन्य भाइयों पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी निर्देश पर गजरौला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी मुलाकात आठ माह पूर्व गजरौला क्षेत्र के ग्राम गजरौला खास निवासी कईम मदार से हुई थी। इसके बाद दोनों में शुरू हुई बातचीत शादी तक पहुंच गई। आरोप है कि 29 नवंबर 2025 को आरोपी कईम ने शादी का झांसा देकर उसे बहला फुसलाकर दिल्ली भगा ले गया। इस दौरान पीड़िता अपने साथ 60 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई थी। इसके बाद आरोपी ने शादी का खर्च बताकर उसे नकदी और माल ले लिया। आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और बाद में शादी से इन्कार कर दिया। दो दिन तक दिल्ली रखने के बाद आरोपी उसे लेकर गजरौला स्थित अपने घर ले गया।
विज्ञापन

आरोप है कि वह युवक के बड़े भाई महबूब मदार, नईम मदार और चचेरे भाई यजूब मदार ने भी बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। उसका मोबाइल भी छीन लिया। किसी तरह उसने अपनी मां को फोन किया। इस पर पुलिस की मदद लेकर उसे बंधक मुक्त कराया गया। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed