फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman's body found hanging from a pool in Ajitdandi village

अजीतडांडी गांव में कुंडे से लटका मिला महिला का शव

Fri, 30 Sep 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:31 AM IST
सार

29 पीबीटीपी 16लीडअजीतडांडी गांव में कुंडे से लटका मिला महिला का शव- ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट- डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, चार माह पूर्व ही हुआ है बच्चासंवाद न्यूज एजेंसीजहानाबाद। बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे ससुराल वालों ने पुत्री का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद कमरे में छत के कुंडे से साड़ी से बांधकर शव लटका दिया।

विज्ञापन
Woman's body found hanging from a pool in Ajitdandi village
जहानाबाद क्षेत्र के गांव अजीतडांडी में जांच करती पुलिस।

विस्तार

ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, चार माह पूर्व ही हुआ है बच्चा
जहानाबाद। गांव अजीतडांडी में बृहस्पतिवार को सुरेश कुमार की पत्नी मीरा देवी (24) का शव सुबह कमरे में कुंडे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की मामले की जांच शुरू कर दी है।
बरेली के थाना नवाबगंज के गांव खंजनिया निवासी मदन सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पुत्री मीरा देवी की शादी गांव अजीतडांडी निवासी सुरेश कुमार के साथ डेढ़ साल पहले की थी। हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। मगर पुत्री के ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। आए दिन पति सुरेश, ससुर रोशन लाल, मां अनोखी देवी दहेज को लेकर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। परिवार टूटने के डर से पुत्री सब कुछ सहन करती रही। चार माह पूर्व ही उसने एक पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद भी ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना कम नहीं किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे ससुराल वालों ने पुत्री का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद कमरे में छत के कुंडे से साड़ी से बांधकर शव लटका दिया। इसकी सूचना भी नहीं दी। ग्रामीणों ने फोन से उन्हें सूचना दी। जब वह गांव पहुंचे तो पुत्री का शव जमीन पर पड़ा था। प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र ने बताया कि घटनास्थल का मौका मुआयना कर तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed