फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Drinking water supply has been disrupted in five wards of the city for five days.

Pilibhit News: नगर में पांच वार्डों में पांच दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

Sat, 19 Sep 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply has been disrupted in five wards of the city for five days.
पूरनपुर के लाइनपार की एक गली में पेयजल के पाइप डालने को खोदी जा रही सड़क -संवाद
भूमिगत पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से हुई समस्या, परेशानी झेल रहे लोग
विज्ञापन


पूरनपुर। भूमिगत पेयजल आपूर्ति का पाइप क्षतिग्रस्त होने से नगर के पांच वार्डों की पेयजल आपूर्ति पांच दिनों से ठप है। इससे उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हो रही है। पेयजल आपूर्ति कब सुचारु होगी, इसको लेकर उपभोक्ता असमंजस में हैं।

2.0 अमृत योजना के तहत हर घर को स्वच्छ पानी पहुंचाने के लिए नगर में वर्ष 2024 फरवरी से भूमिगत पाइप लाइन डालने और ओवरहेड टैंक बनाने का काम चल रहा है। हल्ला जायसवाल कॉलोनी में ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा हो चुका है। लाइनपार में ओवरहेड टैंक निर्माणाधीन है। ढ़ाई साल से नगर डाली जाने वाली पाइप लाइन का कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका। हालांकि पुराने ओवरहेड टैंकों से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

नगर रेलवे लाइन के दोनों ओर बसा है। रेल पटरी के उत्तर में नगर पालिका के पांच वार्ड, जबकि दक्षिण में 20 वार्ड है। लाइनपार में भूमिगत पाइप डाले जाने के दौरान पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पांचों वार्डों की पेयजल आपूर्ति पांच दिन से ठप है। पेयजल आपूर्ति कब सुचारू होगी, इसको लेकर लोगों मेंं असमंजस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका ईओ एजाज अहमद ने बताया कि लाइनपार सहित नगर में 2.0 अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डाली जा रही है। लाइनपार में पेयजल आपूर्ति की पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप हुई है। जेई जल निगम को पानी की आपूर्ति सुचारु कराने को कहा गया है। संवाद



--------
पूरे दिन घरों में कैद होने को मजबूर लोग

पूरनपुर। लाइनपार की गलियों में पाइपों की मेन लाइन भूमिगत डाली जा रही है। गलियों में पाइप लाइन डालने को लेकर संबंधित गली का रास्ता पूरे दिन बंद होने से लोगों को घरों में कैद होकर रहना पड़ता है। लोगों का कहना है कि अगर दिन की जगह रात में भूमिगत पाइप लाइन डाली जाए, तब असुविधा कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed