फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman raped on pretext of having a boy, accused baba arrested

Pilibhit News: लड़का होने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी बाबा गिरफ्तार

Thu, 12 Mar 2026 10:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 12 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Woman raped on pretext of having a boy, accused baba arrested
घुंघचाई (पीलीभीत)। लड़का होने की दवा और झाड़फूंक का झांसा देकर एक बाबा ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। झाड़फूंक करने के नाम पर महिला को दूसरे के घर लेकर पहुंचे आरोपी ने पति और सांस को बाहर बैठाकर घटना को अंजाम दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने घुंघचाई पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी को पुत्र नहीं हो रहा था। 11 मार्च को वह अपनी पत्नी को लेकर घुंघचाई क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले बाबा के पास दवा दिलाने के लिए पहुंचा था। बताया गया कि बाबा पुत्र प्राप्ति के लिए दवा और झाड़फूंक करता है।
विज्ञापन

आरोप है कि बाबा ने महिला को लड़का होने का आश्वासन दिया और पूजा-पाठ कराने के बहाने महिला, उसके पति और सास को क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल पर ले गया। वहां पूजा कराने के बाद बाबा ने कहा कि दवा देने और विशेष क्रिया करने के लिए किसी परिचित के घर चलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार बाबा के झांसे में आ गया और उसे क्षेत्र में ही एक परिचित के घर ले गया। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद बाबा ने महिला के पति और सास को घर के बाहर बैठा दिया और महिला को कमरे के अंदर ले गया। इसी दौरान आरोपी बाबा ने जबरन महिला के साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद बाबा ने महिला को यह कहकर चुप रहने के लिए कहा कि यह सब क्रिया का हिस्सा है और यदि किसी को बताया तो असर खत्म हो जाएगा। इसके बाद महिला अपने घर लौट आई, लेकिन उसने डर और शर्म के कारण परिवार को कुछ नहीं बताया। बृहस्पतिवार को महिला घर पर गुमसुम बैठी दिखाई दी। जब पति और परिवार के लोगों ने कारण पूछा तो उसने पूरी घटना बताई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के होश उड़ गए और परिजन महिला को लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस को तहरीर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घुंघचाई इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed