{"_id":"6a9f014c0dc9542db0027cb4","slug":"crpf-jawan-dies-of-dengue-in-delhi-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-168249-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डेंगू से सीआरपीएफ जवान की दिल्ली में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डेंगू से सीआरपीएफ जवान की दिल्ली में मौत
Mon, 07 Sep 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
रविंद्र कुमार का फाइल फोटो
बीसलपुर। दिल्ली में तैनात सीआरपीएफ जवान रविंद्र कुमार (44) की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई। जवान के निधन की खबर मिलते ही बीसलपुर स्थित उनके घर में कोहराम मच गया। सोमवार सुबह तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर पहुंचने पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनके भाई रविंद्र कुमार दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात थे। करीब एक सप्ताह पहले उनकी तबीयत बिगड़ी और जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान पांच सितंबर की देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। अंतिम संस्कार के दौरान सीआरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद रहे और जवान को अंतिम विदाई दी।
-- -- -- -- --
स्वास्थ्य विभाग कराएगा जांच
क्षेत्र में डेंगू के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. आलमगीर ने बताया कि मंगलवार को जवान के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जाएगी। परिजन और आसपास के लोगों की जांच कराने के साथ आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।