{"_id":"6a9f01dd7f64fbb7e2026ef7","slug":"special-programs-will-be-held-in-council-schools-on-literacy-day-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-168260-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: साक्षरता दिवस पर परिषदीय स्कूलों में होंगे विशेष कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: साक्षरता दिवस पर परिषदीय स्कूलों में होंगे विशेष कार्यक्रम
Mon, 07 Sep 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर आठ सितंबर को परिषदीय स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा परिषदीय विद्यालयों में एक से 14 सितंबर तक साक्षरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र के निरक्षर लोगों को पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया जा रहा है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को परिषदीय विद्यालयों में साक्षरता से जुड़े कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक, छात्र-छात्राएं, ग्राम प्रशासक, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मिलकर लोगों को साक्षरता के प्रति जागरूक करेंगे। गांवों में रैली, प्रभात फेरी और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व की जानकारी दी जाएगी। रैलियों में बच्चे साक्षरता संबंधी नारे लिखी तख्तियां लेकर चलेंगे। इसके माध्यम से निरक्षर लोगों को पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को साक्षरता का महत्व बताया जाएगा। उन्हें अपने घर और आसपास रहने वाले निरक्षर लोगों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को साक्षरता अभियान से जोड़ना है, ताकि शिक्षा की रोशनी गांव-गांव तक पहुंच सके।