फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man died after being hit by a train, his head was severed from his body.

Pilibhit News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, सिर धड़ से अलग

Mon, 07 Sep 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 07 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a train, his head was severed from his body.
मझोला। चीनी मिल रेलवे फाटक के समीप सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि सिर धड़ से अलग हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही न्यूरिया थाना पुलिस, जीआरपी और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। काफी खोजबीन के बाद हड्डियां और दांत मिले, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पीलीभीत-टनकपुर रेलखंड पर पिलर संख्या 23/14-15 के पास सुबह करीब 7:30 बजे 55321 पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी। इसी दौरान युवक उसकी चपेट में आ गया।
जीआरपी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। युवक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी तत्काल पहचान हो सके। इसके बाद पुलिस ने आसपास के गांवों के ग्राम प्रधानों और संभ्रांत लोगों से संपर्क साधना शुरू किया। करीब 35 वर्ष के किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया पुलिस आसपास के क्षेत्रों में हाल के दिनों में गुम हुए लोगों के संबंध में भी पता लगा रही है। पहचान होने के बाद ही हादसे की परिस्थितियों से जुड़े अन्य तथ्य सामने आ सकेंगे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed