फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fire breaks out in shop, goods worth lakhs burnt to ashes

Pilibhit News: दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Mon, 07 Sep 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 07 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in shop, goods worth lakhs burnt to ashes
कन्फेक्शनरी की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत विभाग
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला पंजाबियान में सोमवार तड़के करीब तीन बजे कन्फेक्शनरी की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में दुकान में रखा कन्फेक्शनरी का सामान, फ्रिज, काउंटर और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। पीड़ित दुकानदार ने लाखों रुपये के नुकसान की बात कही है।
विज्ञापन

मोहल्ला पंजाबियान निवासी नसीम शम्सी की कन्फेक्शनरी की दुकान रात में बंद थी। नसीम शम्सी इस समय लखनऊ पीजीआई में डॉक्टर को दिखाने गए हुए थे। इसी दौरान सोमवार तड़के करीब तीन बजे दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देखा तो इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

आग इतनी तेज थी कि दुकान का अधिकांश सामान इसकी चपेट में आ चुका था। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि तब तक दुकान में रखा कन्फेक्शनरी का सामान, फ्रिज, काउंटर और अन्य सामग्री जल चुकी थी। दुकान मालिक के भाई नाजिम के मुताबिक आग से हुए नुकसान का सही आकलन नहीं हो सका है। हालांकि यह गिनती लाखों में है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि घटना की सूचना डायल 112 पर भी दी गई थी। उनका आरोप है कि सूचना के बावजूद कोतवाली से पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों के साथ ही नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed