{"_id":"5856a0d94f1c1bab60c05f8c","slug":"woman-killed-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में महिला की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में महिला की मौत, पांच घायल
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चुरी में रखबा दिया है। पहला हादसा बीसलपुर रोड पर बरखेड़ा कस्बे में हुआ। बरेली जिले के क्योलड़िया क्षेत्र के ग्राम नवदिया मेंथी गांव की निवासी 50 वर्षीय सावित्री देवी पति वेगराज के साथ साइकिल पर बरखेड़ा कस्बा खरीददारी करने गईं थी। जहां पैदल सड़क पार करने के दौरान वक्त सावित्री ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गईं। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद सावित्री देवी की हालत गंभीर होती देख जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया है। इधर, भिकारीपुर से पीलीभीत की ओर जा रहा टेंपो दहगला गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में भिकारीपुर निवासी 14 वर्षीय सहमुद्दीन पुत्र सलीम, 60 साल के शरीफ अहमद, 50 वर्षीय परवीन, करीम शाह, आसिमा पत्नी बशीर गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन