{"_id":"662302b1d4c1612750047fd4","slug":"woman-injured-in-car-collision-dies-during-treatment-report-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-115048-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कार की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कार की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, रिपोर्ट
विज्ञापन
पूरनपुर। कार की टक्कर से घायल बाइक सवार महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने महिला के पुत्र की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना तीन अप्रैल को मैगलगंज हाईवे पर गांव कल्यानपुर के समीप हुई थी।
गांव रंपुरा फकीरे निवासी निहाल वर्मा ने बताया कि घटना के दिन उसके पिता हरिपाल और मां रामादेवी गांव दिलावरपुर स्थित रिश्तेदारी से बाइक से घर लौट रहे थे। गांव कल्यानपुर के समीप अनियंत्रित गति से आ रहे कार चालक ने उनके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। घायल मां को इलाज के लिए बरेली ले जाया गया। बरेली में इलाज के दौरान 17 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद