फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman injured after being hit by bike dies

Pilibhit News: बाइक की चपेट में आकर घायल महिला की मौत

Fri, 25 Apr 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 25 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Woman injured after being hit by bike dies
गजरौला। घर से दवा लेने पास के गांव में जा रही महिला बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। थाना पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार सुबह गजरौला क्षेत्र में हुआ। गजरौला क्षेत्र के मकतुल गांव निवासी विष्णु ने बताया कि उनकी मां चमेली देवी (55) पत्नी जोगेंद्र पाल बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे बिठौरा कला गांव में दवा लेने के जा रहीं थीं। रास्ते में हटुआ बिजलाही देव स्थान के पास वह बाइक की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची डायल 112 की मदद से महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर उपचार के बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बाइक सवार पर तेज गति से आकर पीछे से टक्कर मारने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed