फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman crushed to death by sugarcane loaded tractor-trolley in Pilibhit

होली की खुशी मातम में बदली: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई बाइक, दंपती की मौत, तीन साल की बेटी घायल

Sun, 05 Mar 2023 02:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Mar 2023 02:46 PM IST
सार

पीलीभीत में होली की खरीदारी करने बाजार जा रहे बाइक सवार दंपती गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।  

विज्ञापन
Woman crushed to death by sugarcane loaded tractor-trolley in Pilibhit
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में बरखेड़ा पिपरिया मंडल मार्ग पर बर्रामऊ गांव के निकट रविवार को गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट आकर बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पति की देर रात बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई।

विज्ञापन


बरखेड़ा क्षेत्र के गांव परेवा अनूप निवासी राकेश कुमार रविवार को पत्नी खुशबू (25) व तीन वर्षीय पुत्री दीक्षा के साथ होली की खरीदारी करने के लिए बाइक से बरखेड़ा जा रहे थे। राकेश हेलमेट पहने था। गांव से तीन किलोमीटर आगे निकलते ही बरखेड़ा पिपरिया मंडल मार्ग पर बर्रा मऊ गांव के निकट ओवरटेक करने के प्रयास में राकेश की बाइक गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। 

विज्ञापन

खुशबू के ऊपर से गुजर गया ट्रैक्टर का पहिया 

टक्कर लगते ही खुशबू सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राकेश और उसकी पुत्री दीक्षा भी गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस के पहुंचने के बाद घायलों को बरखेड़ा सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पिता-पुत्री को जिला अस्पताल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर राकेश को वहां से बरेली रेफर कर दिया गया। देर रात राकेश ने भी बरेली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। बच्ची का इलाज चल रहा है। सूचना के बाद बरखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद से ट्रैक्टर चालक फरार है।

दो घंटे तक लगा रहा जाम

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर महिला की मौत के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन और गांव के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर भीड़ जमा होने व गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े होने से यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली हटवाई ओर महिला के शव को हटवाया, तब जाकर करीब दो घंटे जाम खुल सका।

होली की खुशियां मातम में बदलीं

होली नजदीक आते ही परिवार के लोग खासे उत्साहित थे। घर में होली की तैयारी चल रही थी। रविवार दोपहर को जैसे ही हादसे की खबर पहुंची घर में चीखपुकार मच गई। होली की तैयारी छोड़कर परिजन अस्पताल व पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इधर देर रात राकेश की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

बरखेड़ा थानाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed