फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   woman commits suicide at her parental home body found hanging from noose in Pilibhit

Pilibhit News: मायके में विवाहिता ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव, पति महाराष्ट्र में करता है काम

Tue, 18 Mar 2025 05:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Mar 2025 05:33 PM IST
सार

पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में सोमवार रात एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। वह लंबे समय से अपने मायके में रह रही थी। उसका पति महाराष्ट्र में चाट का ठेला लगाता है। 

विज्ञापन
woman commits suicide at her parental home body found hanging from noose in Pilibhit
सुमन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में लंबे समय से मायके में रह रही विवाहिता का शव सोमवार रात घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों के मुताबिक विवाहिता ने आत्महत्या की है। हालांकि वह लोग आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। 

विज्ञापन


बरखेड़ा क्षेत्र के नवादा महेश गांव निवासी सुमन (28) की शादी बरेली के मलूकपुर के रहने वाले संदीप कुमार के साथ हुई थी। पति संदीप महाराष्ट्र में चाट का ठेला लगाता है। सुमन पिछले तीन वर्षों से अपनी तीन छोटी पुत्रियों के साथ मायके में रह रही थीं।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि सोमवार रात सुमन ने किसी समय घर के कमरे में खिड़की के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद पुत्री कमरे में पहुंची तो शव लटकता देखा। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बरखेड़ा: विवाहिता की मौत के मामले में छह लोगों पर रिपोर्ट 
बरखेड़ा थाना क्षेत्र में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। बरखेड़ा क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी नन्हीं देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री शिव कन्या की शादी चार साल पूर्व गांव फूटाकुआं निवासी हुलेंद्र कुमार के साथ की थी। 

आरोप है कि शादी के बाद पति के अलावा ससुर कालीचरण, सास नन्ही देवी, चचिया ससुर हरचरण लाल, चचेरे देवर कौशल व सर्वेश दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। 14 मार्च को आरोपियों ने खाने में विषाक्त पदार्थ मिलाकर पुत्री को खिला दिया। इससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed