{"_id":"688fa532c6efefdf7907a436","slug":"woman-beaten-up-for-not-fulfilling-dowry-demand-also-accused-of-attempted-murder-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-141080-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला से मारपीट, हत्या के प्रयास का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला से मारपीट, हत्या के प्रयास का भी आरोप
विज्ञापन
पीलीभीत। एक विवाहिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उस पर जानलेवा हमलाकर करते हुए डीजल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम शिवनगर निवासी पिंकी ने गजरौला पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 14 मई 2019 को राज किशोर पुत्र राम कुमार निवासी ग्राम बांसखेड़ा, थाना माधोटांडा के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दो लाख रुपये दहेज की मांग की जाने लगी।
मांग को लेकर उसके पति राज किशोर, देवर हरप्रसाद, ससुर राम कुमार, सास मुन्नी देवी और ननद प्रीति लगातार उसके साथ मारपीट करने लगे। एक पुत्री के जन्म के बाद उसे ससुराल से निकाल दिया गया। मायके में कुछ समय बिताने के बाद जब वह परिजनों के समझाने पर वापस ससुराल गई तो वहां ससुर ने लाइसेंसी बंदूक से उसकी हत्या करने की कोशिश की। वहीं सास ने उस पर डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। किसी तरह जान बचाकर वह फिर से मायके लौट आई। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।