फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman accuses husband of having illicit relations and harassing her in Pilibhit

Pilibhit News: दूसरी महिला से हैं पति के संबंध, विरोध पर करता है पिटाई, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 26 Jan 2024 03:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Jan 2024 03:21 PM IST
सार

पीलीभीत में एक महिला ने अपने पति पर गैर महिला से संबंध रखने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पति उसे प्रताड़ित करता है। विरोध करने पर पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन
Woman accuses husband of having illicit relations and harassing her in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत में शादीशुदा होने के बाद भी युवक के दूसरी महिला से संबंध हैं। पत्नी ने विरोध किया तो उसने पीटकर उसे घर से निकाल दिया। ससुर भी प्रताड़ना में पति का साथ देता है। महिला की शिकायत के बाद एसपी के आदेश पर आरोपी पति और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


बरेली के थाना फरीदपुर की रहने वाली विवाहिता संतोष कुमारी ने बताया कि उसकी शादी 2018 में थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी रोहित कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला के दो बच्चे भी हुए।
विज्ञापन


Road Accident: शाहजहांपुर के दमगड़ा गांव में एक साथ जली नौ चिताएं, बिलख पड़ीं महिलाएं, हर आंख से बहे आंसू
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका आरोप है कि पति के एक शादीशुदा महिला के साथ संबंध होने के चलते वह उसे प्रताड़ित करता रहता है। जब वह इस बात का विरोध करती थी तो उसका पति उससे दहेज की मांग करता था। इसके बाद उसने फरीदपुर में अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। 

बाद में राजीनामा होने के बाद दोनों साथ रहने लगे। एक दिन उसे पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने मामले की शिकायत एसपी अतुल शर्मा से की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति रोहित कुमार व ससुर रामेश्वर दयाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed