फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   With the increase in credit card limit, the happiness of farmers is also "credit"

Pilibhit News: क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ने से किसानों की खुशियां भी ''क्रेडिट''

Sun, 02 Feb 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 02 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
With the increase in credit card limit, the happiness of farmers is also "credit"
पीलीभीत। आम बजट ने किसानों को भी बड़ी राहत दी है। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट तीन लाख से बढ़कर पांच लाख रुपये हो जाने से किसानों के चेहरे की चमक बढ़ गई है। लिमिट बढ़ने से जिले के तीन लाख से अधिक किसान, पशुपालकों और मत्स्य पालकों को लाभ मिलेगा। खेती-किसानी में आने वाली परेशानियां दूर होंगी।
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड बनवाने वाले किसानों को अब तीन लाख रुपये के बजाय पांच लाख रुपये तक पर एक वर्ष में जमा करने पर सिर्फ चार फीसद ब्याज ही देना होगा। लिमिट बढ़ने से जिले के करीब 3.60 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। किसान, केसीसी बनवाकर खेती-किसानी में आने वाली दिक्कतों का समाधान कर सकेंगे।
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड से किसान खाद, बीज, कृषि उपकरणों और अन्य सुविधाएं का लाभ ले सकेंगे। मौजूदा समय में जिले के करीब 1.61 लाख किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ ले रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया कि क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ने से किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 हजार से अधिक पशुपालक और मत्स्य पालकों को भी लाभ
नए प्रावधान से जिले के 20 हजार से अधिक पशुपालकों को लाभ मिलेगा। क्रेडिट कार्ड बनवाने में जिले के पशुपालकों का प्रदेेश में पहला स्थान है। जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद ने बताया कि मौजूदा समय में करीब 21 हजार पशुपालकों ने केसीसी के लिए आवेदन किया है। लिमिट बढ़ने से पशुपालकों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed