{"_id":"5963bc854f1c1b817e8b46eb","slug":"wire-facing-will-also-get-15-lakhs-from-mp-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार फेसिंग को सांसद निधि से भी मिलेंगे 15 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार फेसिंग को सांसद निधि से भी मिलेंगे 15 लाख
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
िवविमाोचन करती मेनका गांध्ाी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने अपने तीन साल के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह जिले के विकास को हरसंभव प्रयास कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने टाइगर रिजर्व में तार फेसिंग को सांसद निधि से 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।
दो दिवसीय दौरे पर पहुंची केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को शंकर साल्वेंट स्थित कैंप कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर विकास पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा बाघ की बढ़ती घटनाओं पर अकुंश लगाने के लिए जंगल की तार फेसिंग कराई जाएगी। प्रदेश सरकार के माध्यम से एनटीसीए को पत्र भेजवाकर बजट जारी कराया जाएगा। लेकिन फिलहाल सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र में तार फेसिंग को अपनी सांसद निधि से 15 लाख रुपये दे रही हैं। वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल के एक प्रतिनिधि द्वारा वृद्धों को मुआवजे के लिए जंगल भेजने के बयान पर उन्होंने कहा कि घटिया मानसिकता का बयान है। पीलीभीत के लोग ऐसे नहीं है। वहीं उन्होंने संस्था को भी अड़े हाथों लेते हुए कहा कि बयानबाजी से बजाए पशु पक्षियों की सुरक्षा और सेवा पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि देवीपुरा स्थित गौशाला की दुर्दशा जल्द दूर होगी। इसके लिए डीएम के माध्यम से कमेटी का गठन किया जा रहा है जिसमें कुछ समाजसेवी भी रहेंगे जिनसे समय समय चदा लेकर पशुओं की सेवा की जाएगी। पशुओं की देखभाल के लिए पशुपालन विभाग से दवाएं एवं चिकित्सा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही शासन से भी गौशाला को अनुदान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के प्रवक्ता एमआर मलिक, दीपक पांडेय, योगेंद्र सिंह गंगवार आदि मौजूद थे।