{"_id":"5e5eb0658ebc3eeae004be3f","slug":"wild-life-attacked-young-man-pilibhit-news-bly398285630","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में घास काट रहे युवक पर वन्यजीव ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में घास काट रहे युवक पर वन्यजीव ने किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जंगल में साथियों के साथ घास काटने एक युवक पर वन्यजीव ने हमला कर दिया। साथियों के शोर-शराबा करने पर वन्यजीव भाग गया। घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस मामले में वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। वन्यजीव कौन सा था, यह अभी पता नहीं चल सका है।
कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव जमुनिया खास निवासी झम्मन लाल का पुत्र धर्मवीर गांव के धर्मपाल, विजयपाल, धर्मेंद्र समेत कुछ लोगों के साथ मैनाकोट के समीप जंगल में घास काटने गए थे। साइकिल से जाते वक्त अचानक किसी वन्यजीव ने हमला कर दिया। हमले से बचने की कोशिश में वह गिर गया, इसके बाद चीखा तो उसकी आवाज सुनकर पहुंचे घास काट रहे अन्य लोगों ने शोर-शराबा करना शुरू कर दिया। इस पर वन्यजीव धर्मवीर को छोड़कर जंगल में भाग गया। युवक के साथियों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुनिया खास में भर्ती कराया। इलाज के बाद धर्मवीर को घर भेज दिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. देवेश गिरि ने बताया कि युवक के हाथ में खरोंच के निशान पाए गए। हालांकि युवक बाघ के हमले से घायल होने की बात कह रहा था।
एक युवक पर जंगल में किसी वन्यजीव के हमले की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। कर्मचरियों के मुताबिक युवक वन्यजीव को देखकर हड़बड़ाहट में साइकिल से गिर गया था। फिलहाल जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। -नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, टाइगर रिजर्व