{"_id":"6aecc9e1340704eb2b00bbc8","slug":"officials-busy-farmers-exhausted-while-trying-to-sell-paddy-at-procurement-centers-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-172727-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अफसर व्यस्त, केंद्रों पर किसान धान बेचने में पस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अफसर व्यस्त, केंद्रों पर किसान धान बेचने में पस्त
Thu, 05 Nov 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर मंडी समिति परिसर में सूने पड़े नेफेड के धान खरीद केंद्र-संवाद
पीलीभीत। धान खरीद को लेकर सरकारी दावों और जमीनी हकीकत में अंतर नजर आ रहा है। जिले में बनाए गए 160 क्रय केंद्रों पर पूरी तरह से अभी तक खरीद नहीं शुरू हो सकी है। वहीं धान खरीद की समीक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर जिले से लेकर प्रदेश स्तर के अफसर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यस्त हैं, जबकि किसान धान बेचने के लिए क्रय केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं। पूरनपुर , बीसलपुर व शहर समेत जिले की मंडियों में नेफेड के केंद्रों को छोड़कर अन्य सक्रिय केंद्रों खरीद नहीं हो पा रही है। वहीं देहात के अधिकांश केंद्रों पर अब तक खरीद शुरू नहीं हो सकी है। वहीं, खुले बाजार में धान का भाव 2100 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचने से सरकारी केंद्रों पर किसानों की आमद भी लगातार घट रही है।
पूरनपुर मंडी समिति में विभिन्न एजेंसियों के साथ आरएफसी के 16 धान क्रय केंद्र संचालित हैं। इनमें दो केंद्र पीलीभीत मंडी समिति में शिफ्ट कर दिए गए हैं। मंडी में नेफेड के केंद्रों और देहात के अधिकांश क्रय केंद्रों पर अब तक खरीद शुरू नहीं हुई है। आरएफसी के केंद्रों को छोड़कर अन्य एजेंसियों के केंद्रों पर भी खरीद की रफ्तार धीमी है। दो दिन पहले मंडी में धान बेचने के लिए 50 से अधिक किसान पहुंचे थे। एक दिन पहले यह संख्या 20 से अधिक रह गई, जबकि बुधवार को नाममात्र के किसान ही धान लेकर पहुंचे।
बीसलपुर मंडी क्षेत्र में विभिन्न एजेंसियों के कुल 36 सरकारी क्रय केंद्र संचालित हैं। यहां पर भी अभी करीब 20 केंद्रों पर ही सही से खरीद हो पा रही है। विभागीय आंकड़ों को देखे तो जिले में अब तक कुल 7181 मीट्रिक टन धान की खरीद दर्ज की गई है। इसके बावजूद कई केंद्रों पर खरीद शुरू न होने और मंडियों में किसानों की घटती आमद से खरीद व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। किसानों को इंतजार है कि सभी केंद्रों पर नियमित खरीद शुरू हो और उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए भटकना न पड़े।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
धान की फसल तैयार होने के बाद किसान उसे बेचने के लिए क्रय केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं। केंद्रों पर खरीद की रफ्तार काफी धीमी है। कई-कई दिन इंतजार करने के बाद भी धान नहीं बिक पा रहा। - गुरप्रीत, किसान
-- -- -- -- --
सरकारी केंद्रों पर धान की खरीद धीमी होने का सीधा फायदा बिचौलिये उठा रहे हैं। किसानों को मजबूरी में अपना धान कम दाम पर आढ़तियों को बेचना पड़ रहा है। फसल तैयार करने में खाद, बीज, सिंचाई पर काफी खर्च हुआ है। - संतोष, किसान
-- -- -- -- -- -
किसान पूरी मेहनत से धान की फसल तैयार करता है, लेकिन केंद्र पर पहुंचने के बाद कभी नमी तो कभी गुणवत्ता का हवाला देकर धान खरीदने में आनाकानी की जाती है। इससे किसान का समय और पैसा दोनों बर्बाद होते हैं। मनीराम, किसान
-- -- -- -- -- --
धान बेचने के लिए किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। परिवहन और मजदूरी का खर्च अलग से उठाना पड़ता है। खरीद में देरी के कारण घर के जरूरी काम और अगली फसल की तैयारी भी प्रभावित हो रही है। - हरजीत सिंह, किसान
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
असंतुष्ट किसानों को पुरानी व्यवस्था की छूट
धान खरीद के लिए किसान पंजीकरण की प्रक्रिया में संशोधन किया गया है। शासन ने नई व्यवस्था के तहत फार्मर आईडी बनवा चुके किसानों को उससे पंजीकरण कराने का विकल्प दिया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि जिन किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी है और वे उससे संतुष्ट हैं, वे इसके आधार पर पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं, फार्मर आईडी से संतुष्ट नहीं होने वाले किसानों को पिछले वर्ष की तरह पुरानी प्रक्रिया से पंजीकरण कराने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि सभी क्रय केंद्राें पर खरीद सही तरीके से हो इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है।