Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roads will be constructed at a cost of three crore, and drains at a cost of two crore.

Pilibhit News: तीन करोड़ से सड़कें, दो करोड़ की लागत से नालों का कराया जाएगा निर्माण

Thu, 05 Nov 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 05 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Roads will be constructed at a cost of three crore, and drains at a cost of two crore.
पूरनपुर के मोहल्ला गणेशगंज में इस सड़क का भी शीघ्र शुरू होगा निर्माण-संवाद
पूरनपुर। नगर की कई प्रमुख सड़कों और गलियों का निर्माण तीन करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। इसके साथ ही दो करोड़ रुपये की लागत से नालों का निर्माण किया जाएगा। सड़कों, गलियों, नालों के निर्माण और धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए धनराशि को स्वीकृत मिली है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि सड़कों और नालियों के निर्माण को दीनदयाल उपाध्याय योजना से एक करोड़ रुपये और डूडा से दो करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। उन्होंने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत मिली धनराशि से नगर के प्रमुख सीमेंट रोड, मोहल्ला गनेशगंज में सुंदरलाल पान वालों की गली, मोहल्ला कायस्थान वार्ड एक में सर्वेश के मकान से रामेश्वर राठौर के घर तक, अजय कश्यप के घर से सूरज त्रिपाठी के घर तक प्रमुख मार्गों, गलियों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड नौ में मोहल्ला कायस्थान में चंदू के घर से अशोक राज गुप्ता के घर तक, वार्ड नौ मोहल्ला कायस्थान में रासू के घर से रजनीश सक्सेना के घर तक, वार्ड 22 मोहल्ला चौक में अमन की दुकान से हरीबाबू की पुरानी दुकान तक, वार्ड आठ और 13 मोहल्ला साहूकारा में राधा माधव मंदिर से सीतापुर अस्पताल मार्ग सहित कई प्रमुख मार्गों, गलियों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड 12 में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के समीप माधोटाडा रोड पर आरसीसी नाला का निर्माण, वार्ड 14 ब्लॉक रोड पर विद्युत सब स्टेशन के समीप से सीओ कार्यालय के समीप तक आरसीसी नाला, वार्ड चार में एक सर्विस स्टेशन से मेन पुलिया तक आरसीसी कवर्ड नाला सहित कई अन्य नालों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सूडा से एक करोड़ रुपये और दीनदयाल उपाध्याय योजना से एक करोड़ स्वीकृत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed