फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wild Animals

ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा जाएगा अमरिया का तेंदुआ

Sat, 24 Oct 2020 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
Wild Animals
पीलीभीत। क्षेत्रवासियों और वन विभाग के लिए मुसीबत बने अमरिया के तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ने की कवायद शुरू की गई है। हालांकि तेंदुआ को पकड़ने के लिए चार पिंजरे लगाकर ऑपरेशन तेंदुआ भी चलाया गया, मगर तेंदुआ हत्थे नहीं लग सका। डीएफओ ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर तेेंदुए को पकड़ने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

अमरिया के आबादी क्षेत्र में प्रवास कर रहे बाघों के बीच एक तेंदुआ ने भी दस्तक देकर क्षेत्रवासियों का जीना मुहाल कर रखा है। यह तेंदुआ पिछले चार माह से अब तक कई पालतू कुत्तों को निवाला बना चुका है। वन विभाग द्वारा कोई प्रयास न किए जाने पर क्षेत्रवासी आक्रोशित हो उठे थे। अगस्त माह में टाइगर रिजर्व और वन एवं वन्यजीव प्रभाग के अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों के साथ बैठक कर तेंदुआ को पकड़ने का आश्वासन दिया। वन एवं वन्यजीव प्रभाग द्वारा 25 अगस्त से ऑपरेशन तेंदुआ के तहत अमरिया में अलग-अलग क्षेत्रों में चार पिंजरे भी लगाए गए, मगर आज तक वन विभाग को कोई सफलता नहीं मिल सकी। इधर अब वन एवं वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ संजीव कुमार ने तेंदुआ को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ने की योजना बनाई है। उन्होंने फील्ड डायरेक्टर को पत्र भेजकर तेंदुआ को ट्रेंक्युलाइज करने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र में तेंदुआ काफी प्रयासों के बावजूद पकड़ा नहीं जा सका है। तेंदुआ को ट्रेंक्युलाइज कर पकड़ने की अनुमति के लिए फील्ड डायरेक्टर को पत्र भेजा गया है। फील्ड डायरेक्टर की ओर से पत्र उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजीव कुमार, डीएफओ, वन एवं वन्यजीव प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed