{"_id":"63af260455bfb52aa81e8a8e","slug":"wild-animal-pilibhit-news-bly50858606","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फिर आबादी के निकट पहुंचा बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फिर आबादी के निकट पहुंचा बाघ
विज्ञापन
पीलीभीत। माधोटांडा कस्बे में आबादी के निकट दो पशुओं का शिकार करने के बाद बाघ दिन भर झाड़ियों में छिपा रहा, लेकिन रात होते ही फिर मवेशियों के शवों की तलाश में मौके पर पहुंच गया। शवों को क्योंकि दिन में ग्रामीणों ने गड्ढा खोदकर दबा दिया था, जिससे बाघ वहां से हट गया। शुक्रवार को पगचिह्न ट्रेस करने के बाद वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने निगरानी के लिए तीन कैमरे लगा दिए हैं।
कस्बे के निकट बाघ की जहां चहलकदमी बनी हुई है। उससे पचास मीटर की दूरी पर आबादी बसी हुई है। हर समय ग्रामीणों की आवाजाही रहती है। खारजा नहर क्षेत्र से आया बाघ मवेशियों के शिकार के बाद वहां से नहीं हट रहा है। बुधवार रात दो आवारा पशुओं का बाघ ने शिकार किया था। बाघ की मौजूदगी के चलते कस्बे के लोगों दहशत हैं। डर के कारण लोग खेतों की ओर जाने से भी कतरा रहे हैं। शाम को कोहरा पड़ने से खतरा अधिक बना हुआ है।
वन दरोगा अजमेर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात भी बाघ हमले वाले क्षेत्र में पहुंचा। पशुओं को शवों को तलाश करता रहा। सक्रियता बढ़ती देख मौके पर दो कैमरे लगाए गए हैं। एक अन्य स्थान पर भी कैमरा लगाया है। शुक्रवार को टीम निगरानी में जुटी रही। वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की टीम के जिबरान अली और रुस्तम ने स्थिति को परखने के बाद कैमरे लगाए हैं।