फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

तालाब से निकलकर आबादी के निकट पहुंचा मगरमच्छ

Mon, 07 Nov 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
wild animal
जहानाबाद / पीलीभीत। तालाब से बाहर निकला एक मगरमच्छ रविवार सुबह क्षेत्र के गांव हरचुइया में आबादी के निकट पहुंच गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़कर देवहा नदी में ले जाकर छोड़ दिया
विज्ञापन

हरचुइया गांव के बाहरी इलाके में तालाब है। बारिश के बाद से तालाब में मगरमच्छ की मौजूदगी देखी जा रही थी। जानकारी के बाद भी वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह मगरमच्छ तालाब से बाहर निकलकर गांव में अंदर आबादी के करीब पहुंच गया। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई। ग्रामीण मगरमच्छ को तालाब में पहुंचाने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह नाले में जा घुसा। जानकारी वन विभाग के साथ पुलिस को भी दी गई। कुछ देर बाद पहुंचे वनकर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित कब्जे में कर लिया गया। डिप्टी रेंजर देव ऋषि ने बताया कि मगरमच्छ को देवहा नदी में ले जाकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

-----
फोटो 26
आबादी में पहुंचे तेंदुए को देखकर सहमे लोग
मझोला। जंगल से बाहर मझोला क्षेत्र में बाघ के साथ तेंदुए की दहशत भी बढ़ रही है। शनिवार रात खेतों की ओर से आया तेेंदुआ कस्बे के आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया। तेंदुए की मौजूदगी देख लोग सहम गए। सूचना वन विभाग को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि तेंदुए की कई दिनों से सक्रियता देखी जा रही है। पिछले दिनों तेंदुआ कस्बे के निकट गन्ने के खेतों में देखा जा रहा है। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई, लेकिन तेंदुए को खदेड़ने के कोई प्रयास नहीं किए गए। तेंदुए की लगातार मौजूदगी से खतरा बढ़ रहा है। लोगों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। सूचना के बाद टाइगर ट्रेकर चेतन कुमार ने मौके पर पहुंचकर पगचिह्न ट्रेस कर औपचारिकता निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed