फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

हाथियों के झुंड ने हरीपुर जंगल किनारे फसलों को रौंदा

Tue, 14 Sep 2021 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
wild animal
हाथियों के झुंड से ढक्का चाट में सब्जी के फसल को किया नष्ट। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। हरीपुर रेंज से रात को निकले हाथियों के झुंड ने जंगल किनारे ढक्का चाट की विमल कालोनी में छह किसानों के गन्ने की फसल को खाया साथ ही गन्ने और धान की फसल को रौंदकर नष्ट भी कर दिया। भारी शोर-शराबा पर एक बार फिर हाथियों का झुंड लखीमपुर खीरी के भीरा रेंज की ओर निकल गया। हाथियों के झुंड के दोबारा आने से किसान दहशत में और अफसर चिंता में हैं।
विज्ञापन

बराही रेंज से रविवार रात तीन बजे हरीपुर जंगल में पहुंचा हाथियों का झुंड रविवार रात करीब 10 बजे जंगल से निकलकर ढक्काचाट के जंगल से सेट खेतों में घुस आया। जानकारी पर एकत्र हुए किसानों ने जमकर शोर-शराबा किया। पटाखे दाग कर हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ दिया। हाथियों का झुंड जंगल चले जाने के बाद किसान अपने घरों को आ गए। कुछ देर बाद फिर हाथियों का झुंड खेतों में वापस आ गया। हाथियों ने जंगल से सटी विमल कॉलोनी, पहाड़पुर कॉलोनी, महाराजगंज कॉलोनी के खेतों में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के झुंड ने विमल कॉलोनी निवासी सुशनपाल का करीब आधे एकड़ धान की फसल, पहाड़पुर कॉलोनी के आमिर का गन्ना और धान, महानंद की धान, शमशुद्दीन का धान, सलीम की लौकी और कद्दू की सब्जी, शौकत का गन्ना और धान की फसल को खाया और रौंदकर खराब कर दिया। वन विभाग की टीमें और किसान फिर एकत्र हुए। भारी शोर-शराबा कर आधी रात के बाद हाथियों के झुंड को फिर जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन

हरीपुर रेंजर साजिद हसन ने बताया कि हाथियों का झुंड लखीमपुर खीरी की भीरा रेंज की ओर निकल गया है। मगर झुंड दोबारा क्षेत्र में न लौटे। इसको लेकर निगरानी को टीमें लगी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने पहले भी हरीपुर रेंज से भीरा रेंज को गया था झुंड
हाथियों के फिर वापस लौटने की आशंका पर किसान दहशत में और अफसर चिंतित हैं। जुलाई माह में हरीपुर रेंज से खदेड़ा गया हाथियों का झुंड भीरा रेंज के जंगल में चला गया था। करीब आठ दिन भीरा क्षेत्र में उत्पात मचाने के बाद फिर उसी रास्ते से हाथी हरीपुर जंगल में आ गए थे। हरीपुर जंगल से बराही, माला, महोफ होते हुए आगे निकल गए थे। दोबारा माला, महोफ से लौटा हाथियों का झुंड बराही रेंज होते हुए हरीपुर में एक रात रुककर भीरा रेंज की ओर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed