फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

शारदा पार भी हाथियों का उत्पात जारी, रौंद रहे फसल

Thu, 12 Aug 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
wild animal
पीलीभीत। लग्गा भग्गा के जंगल में एक सप्ताह से शरण लिए हुए हाथी रात में जंगल से निकलकर थारू पट्टी की आबादी के निकट पहुंचकर खेतों में खड़ी धान की फसल रौंद रहे हैं। मंगलवार रात भी हाथियों ने कई किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया। परेशान ग्रामीणों ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश की है।
विज्ञापन

नेपाल की शुक्ला फंटा सेंक्चुरी से निकलकर आए तीन हाथी सप्ताह भर पूर्व से बराही रेंज के शारदा नदी के पार स्थित लग्गा भग्गा के जंगल में शरण लिए हुए हैं। इस जंगल के निकट थारू पट्टी की आबादी बसी हुई है। रोजाना रात होते ही हाथी जंगल से बाहर निकलकर आबादी के पास पहुंचकर उत्पात मचा रहे हैं। कई दिन पहले ग्रामीणों की तीन झोपड़ी भी हाथियों ने तहस नहस कर दीं। हाथियों की बढ़ती सक्रियता देख दो दिन पूर्व नौजल्हा वन चौकी के दरोगा मोहित कुमार टीम के साथ शारदा नदी के पार पहुंचे थे।
विज्ञापन

इधर, हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। मंगलवार रात हाथियों ने आबादी के पास पहुंचकर ग्रामीण रिती राम, दयाराम, फिरुआ, माना सरकार, भीम सरकार समेत ग्रामीणों की धान की फसल रौंद दी। हाथियों से सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए ग्रामीण बुधवार को बाजार से पटाखे और डीजल खरीद कर ले गए हैं। रेंजर वजीर हसन ने बताया हाथियों की निगरानी के लिए क्षेत्रीय वनकर्मियों को सक्रिय किया गया है। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed