{"_id":"6114206b8ebc3e795623678e","slug":"wild-animal-pilibhit-news-bly4561328153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोस के जंगल में डेरा जमाए हाथी, महोफ रेंज में अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोस के जंगल में डेरा जमाए हाथी, महोफ रेंज में अलर्ट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दुधवा टाइगर रिजर्व की ओर से वापस लौटे नेपाली हाथी भले ही सोमवार रात उत्तराखंड के सुरई रेंज के जंगल की ओर निकल गए हो, मगर पड़ोसी सीमा होने के चलते पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज में अलर्ट जारी है। हाथियों के लौटने की आशंका के चलते वनकर्मी लगातार निगरानी में जुटे हैं। खास बात यह है कि महोफ रेंज में स्थित चूका बीच को सुरक्षित बचाने के लिए वनकर्मियों खासी निगरानी बरतनी पड़ रही है।
नेपाल के हाथी कई वर्षों से भारतीय क्षेत्र में आकर उत्पात मचाते आ रहे हैं। दस दिन पहले हाथियों का एक झुंड दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन की ओर पहुंच गया था। वहां रोकने के बाद दो दिन पहले हाथियों ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज के जंगल की ओर रुख कर वन अफसरों की नींद उड़ा दी। आनन-फानन में वन अफसरों ने निगरानी तेज कर रात को ही हाथियों को बराही जंगल के रास्ते महोफ रेंज के जंगल की ओर निकाल दिया। सोमवार को दिन भर हाथी महोफ रेंज में डेरा जमाए रहे। रात होने पर हाथियों का झुंड लालपुल के पास खटीमा हाईवे पर पहुंच गया। वनकर्मियों की निगरानी टीम ने आनन फानन में हाईवे का यातायात बंद कर दिया। इसके बाद प्रयास कर हाथियों को उत्तराखंड की सुरई रेंज की ओर खदेड़ा दिया। इसके बाद से हाथी लगातार सुरई रेंज के जंगल में ही डेरा जमाए हुए हैं। इधर, पड़ोस की सीमा होने के चलते महोफ रेंज में अलर्ट जारी है। वनकर्मी लगातार निगरानी में जुटे हुए हैं। खास बात यह है कि महोफ रेंज के कोर जोन में स्थित चूका बीच को भी हाथियों के उत्पात से सुरक्षित बचाने के लिए भी वनकर्मी कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।
हाथी अभी सुरई जंगल की ओर निकल गए है। इसके बाद भी निगरानी जारी है। हाथियों की लोकेशन के साथ ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। - अरुण मोहन श्रीवास्तव, रेंजर महोफ