{"_id":"64a9a81de572fa0fa200cbc0","slug":"wife-wrote-a-report-of-cheating-and-assault-against-the-lawyer-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-787-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वकील के खिलाफ पत्नी ने लिखाई धोखाधड़ी और मारपीट की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वकील के खिलाफ पत्नी ने लिखाई धोखाधड़ी और मारपीट की रिपोर्ट
Sat, 08 Jul 2023 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। दो लाख रुपये लेने के बाद भी वकील ने अपनी पत्नी के नाम प्लॉट का बैनामा नहीं कराया। पत्नी ने बैनामा कराने को कहा तो गालीगलौज कर उनसे मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने एसपी के आदेश पर वकील और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी सोनम की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने प्लॉट लेने को अपने पति अधिवक्ता माइकल उर्फ नरेश को दो लाख रुपये दिए थे। रुपये लेने के बाद भी पति ने प्लॉट उनके नाम नहीं किया। कहने पर गालीगलौज कर पिटाई की। सोनम ने बताया कि छह जुलाई को खर्चा लेने घर गईं तो माइकल और उसके पुत्र अर्पित ने पिटाई की। जान से मारने की नीयत से अर्पित ने फावड़े से वार किया। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि एसपी के आदेश पर सोनम की ओर से माइकल उर्फ नरेश और अर्पित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।